फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पंचातयों को मिला 15 करोड़

Mon, 27 Mar 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायतों का वित्तीय वर्ष का बजट 172 करोड़, व्यय 157 करोड़
विज्ञापन

- शासन ने पंचायतों को जारी किया 15 करोड़, कराए जाएंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में पांच दिन बाकी है, इससे पहले ही ग्राम पंचायतों को 15 करोड़ रुपया जारी किया जा चुका है। जिससे विकास कार्य कराएं जाएंगे। अब तक जिले के गांव में विकास कार्याें पर 157 करोड़ रुपया खर्च किया जा चुका है।

जिले में 1134 ग्राम पंचायत हैं। शासन से मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश है। पंचायत राज विभाग आधे अधूरे कार्य को पूरा करने में लगा है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर डीपीआरओ सतीश कुमार लगातार पंचायतों में जा रहे हैं।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायतों को खुशहाल बनाने के लिए योजना शुरू हुई। इनमें प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, कूड़ा निस्तारण संयंत्र की स्थापना, सीसी रोड निर्माण , पेयजलापूर्ति आदि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्य हैं। शासन ने 15 करोड़ की धनराशि पंचायतों के खातों में भेज दी है । जल्द बजट का बकाया भाग भी आएगा।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित था 172 करोड़ बजट
शासन से पंचायत राज विभाग को करीब 172 करोड़ का बजट मिला है। जिले में 1134 पंचायत हैं। जिनमें बजट से विकास कार्य होने हैं। फ़रवरी के पहले सप्ताह तक करीब 157 करोड़ विकास कार्यों पर व्यय हो गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें