फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में दवा छिड़कने गए किसान पर झपटा गुलदार

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। खेत में दवा छिड़कने गए किसान पर पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने झपट्टा मार कर हमले का प्रयास किया। बुधवार अपराह्न गांव मीरपुर घासी निवासी किसान नीटू खेत में दवा छिड़कने गया था। जहां झाड़ियों में पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। गनीमत रही की किसान गुलदार के हमले से बाल-बाल बच गया तथा शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। किसान ने आसपास काम कर रहे अन्य किसानों को खेत में गुलदार होने की बात बताई। किसान व राहगीर एकत्रित होकर वहां पहुंचे और हांका कर गुलदार को भगाया। किसान मद्दी, नीटू, अशोक, प्रेम सिंह, अनिल, लक्की, साधु सिंह, बलदेव आदि के अनुसार अक्सर गुलदार मीरपुर घासी व शिवपुरी गांव के समीप बहने वाली नदी के आसपास रहता है। किसानों ने वन विभाग से गुलदार को जंगल में खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें