फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रणमलपुर मार्ग पर जलभराव से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कस्बे के नागल रणमलपुर मार्ग पर जलभराव के कारण मोहल्लेवासी, राहगीर खासे परेशान हो चले हैं। कस्बावासियों जयप्रकाश धीमान, संजय कुमार, संतलाल, बबला, जितेंद्र त्यागी, रामधन, विनोद कुमार आदि का कहना है कि पिछले काफी समय से इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इस कारण सड़क किनारे बने मकान एवं दुकान मालिकों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। वहीं इस मार्ग से आने जाने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढेड़ी कोली, फतेहपुर, नासिरपुर डिगोली, जोला डिंडोली, रणमलपुर आदि गांवों का संपर्क मार्ग होने के कारण दिन भर इस पर आवाजाही लगी रहती है। कई बार बाइक सवार ज्यादा पानी होने कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कसबावासियों ने जल्द से जल्द समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें