फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आदमखोर गुलदार के भय से मंडावली और नांगलसोती के कई क्षेत्रों में किसान और मजदूर खेतों में काम करने नहीं जा रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि आदमखोर गुलदार से जनसुरक्षा के प्रति वन विभाग उदासीन है।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी में छह वर्षीय चेतन को गुलदार द्वारा मारकर आधा शरीर खा लेने और नांगलसोती के आलम सराय में चमन को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारने की घटना से क्षेत्र में दहशत है। प्रेमपुरी में ढाई वर्षीय इशिका, नांगलसोती में 22 वर्षीय पायल सहित कई लोगों को आदमखोर गुलदार घायल कर चुका है। हालांकि वन विभाग ने मंडावली के प्रेमपुरी क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन गुलदार तक वन विभाग नहीं पहुंच सका।
गुलदार की दहशत से किसान गन्ने के खेतों में गन्ना कटाई के लिए जाने से घबरा रहे हैं। कई क्षेत्रों में समूह में जाकर गन्ने की कटाई की जा रही है। सुरेश, महीपाल, रामलाल आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आदमखोर गुलदार को मारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें