किरतपुर। क्षेत्र के गांव बुडगरी में पिछले चार-पांच दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना गुलदार रविवार रात पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने गांव में गोशाला के पास विनीत के खेत मे पिंजरा लगाया था। उसमें एक बकरी बांधी गई थी। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गुलदार बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए पिंजरे में घुसा और दरवाजा बंद होते ही वह पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। संवाद