गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला
झालू। हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू स्थित ग्राम गांखेड़ी में बृहस्पतिवार रात लगभग तीन बजे गुलदार ने बछड़े पर हमला कर शिकार बना लिया। पास में ही खेत पर पानी दे रहे फरीद अहमद ने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। कहा कि शुक्रवार प्रात: सात बजे घटना से 200 मीटर की दूरी पर ग्राम त्रिलोकपुर निवासी सोनू ने भी गुलदार को दो बार देखा है। जिसकी सूचना झालू पुलिस चौकी व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दरोगा राजीव कुमार शर्मा कांस्टेबल, प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक डॉक्टर पुष्प सागर से बछड़े का पीएम कराया तथा मौके पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा हरदेव सिंह, कांस्टेबल मदन पाल, सुमित त्यागी, संजय आदि ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की व्यवस्था कराएंगे। वन विभाग के दरोगा हरदेव सिंह ने किसानों से अपील की कि वह सावधानी बरतें।