कासमपुर गढ़ी में मकान में बने शौचालय के पानी से भरे टैंक में गिरकर हुई बच्चे की मौत पर विलाप करते प
- फोटो : BIJNOR
शौचालय के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत
कासमपुर गढ़ी। निर्माणाधीन मकान में बने शौचालय के पानी से भरे टैंक में गिरकर तीन वर्षीय बालक की मृत्यु हो गयी।
ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी मोहम्मद शफी ने बताया कि उसकी पुत्री भूरी उसके पास ही रहती है। भूरी का सबसे छोटा पुत्र तीन वर्षीय उजैर सुबह लगभग सात बजे घर से बाहर खेलने निकल गया। घर के पास ही खालिद उर्फ बाबू का निर्माणाधीन मकान है। उजैर खेलते-खेलते उस मकान में चला गया और शौचालय के लिए बनाए गए टैंक में गिर गया। खालिद उर्फ बाबू जब मकान में काम कराने आया तो उसने टैंक में कुछ पड़ा देखा। उसनेे पड़ोसियों को बुलाकर बच्चे को निकलवाया। तुरंत बच्चे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कासमपुर गढ़ी में मकान में बना शौचालय का वह टैंक जिसमे गिरकर हुई बच्चे की मौत।- फोटो : BIJNOR