फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्दलपुर में गुलदार ने दो किशोरों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्दलपुर में गुलदार ने दो किशोरों को किया घायल
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सब्दलपुर गांव में गुलदार ने दो किशोरों पर हमला कर घायल कर दिया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में मंगलवार की रात किशोर अरमान पुत्र इलियास सब्दलपुर नहर मार्ग पर अपने घर के लिए आ रहा था। इस बीच गांव के किसान शब्बीर अहमद के गन्ने के खेत से गुलदार ने निकलकर उस पर हमला बोलकर उसे जंगल में ले जाने लगा। इस दौरान अन्य किशोर ओसामा जब उसे बचाने पहुंचा तो गुलदार ने उसे छोड़कर ओसामा पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को खदेड़ दिया। परिजन उपचार के लिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार करके उन्हें घर भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में भय है। गांव के मोहम्मद साजिद शमीम दिलशाद कय्यूम शाकिर यामीन आदि ने जिला प्रशासन से उक्त जंगल से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें