फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की रफ्तार दोगुनी, समय में बस पांच से 15 मिनट का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की रफ्तार दोगुनी, समय में बस पांच से 15 मिनट का अंतर
विज्ञापन

नजीबाबाद (नजीबाबाद)। कोटद्वार-नजीबाबाद-गजरौला रेल ट्रैक पर ट्रेन के दौड़ने की गति दोगुना होने के बावजूद रेलवे ने अक्तूबर से जारी समय सारणी चार्ट में सिद्घबली जनशताब्दी ट्रेन के समय में मात्र पांच से 15 मिनट का परिवर्तन हुआ है।
महाप्रबंधक रेलवे और सीआरएस के निरीक्षण के बाद नजीबाबाद-गजरौला रेल ट्रैक पर ट्रेनों के दौड़ने की रफ्तार को 50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने को हरी झंडी मिल गई है। कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में खास अंतर नहीं आया है। कोटद्वार से पहले यह ट्रेन अपराह्न 3:50 बजे रवाना होकर रात्रि 10:20 बजे दिल्ली पहुंचती थी। वापसी में ट्रेन प्रात: सात बजे दिल्ली से रवाना होकर कोटद्वार दिन में 1:45 बजे पहुंचती थी।
विज्ञापन

यात्रियों को रेल ट्रेक की रफ्तार दोगुना होने पर करीब एक घंटा दिल्ली के बीच यात्रा में कम समय लगने की आशा थी। कोटद्वार से सिद्घबली जनशताब्दी ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होने का मात्र पांच मिनट बाद यानी 3:55 बजे समय नई समय सारणी में दर्शाया गया है। दिल्ली पहुंचने का समय पूर्ववत है। वापसी में कोटद्वार पहुंचने का समय मात्र 15 मिनट का अंतर आया है।
बिजनौर और उत्तराखंड से जुड़े यात्री राकेश नेगी, रेणु कोटनाला, महेश कुमार, मो.अनीस, मो.इरशाद, कारोबारी शिवकुमार माहेश्वरी का कहना है कि रेल ट्रेक पर जनशताब्दी एक्सप्रेस दोगुनी रफ्तार से दौड़ना तो शुरू हो गई है, लेकिन स्टेशनों पर पूर्व समय पर पहुंचकर निर्धारित समय पर चलने की प्रतीक्षा करती है, जिससे यात्रा बोझिल बन गई है। यात्रियों ने यात्रा समय कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचने का समय रात्रि नौ बजे करें
नजीबाबाद। यात्रियों का तर्क है कि सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस रात्रि 10:20 बजे दिल्ली पहुंचने से कई ट्रेनों का लिंक नहीं मिल पाता और यात्रियों को दिल्ली से अपने गंतव्य पहुंचने में भी देर रात्रि असुविधा का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने ट्रेन का दिल्ली पहुंचने का समय लगभग नौ बजे किए जाने की मांग की है।
सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में नई समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किए जाने और यात्रियों से संबंधित शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
-पारितोष गौतम, मंडल रेल प्रबंधक इंजीनियरिंग मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें