फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार जाल तोड़कर भाग निकला गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार जाल तोड़कर भाग निकला गुलदार
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। आधी अधूरी तैयारियों के साथ गुलदार को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम को निराशा हाथ लगी। गुलदार वन विभाग की टीम के सामने ही जाल को तोड़कर भाग निकला। गुलदार के भाग जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार को पकड़ने के लिए अब जंगल में वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगाएं हैं।
गांव मुर्शदपुर दिल्ली के जंगल में रविवार की शाम 5:00 बजे के पास जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक गुलदार फंस गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। रात करीब 10:00 बजे वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह, रेंजर एसके मठपाल, वनरक्षक लक्ष्मीचंद, तेजपाल सिंह, वन कर्मी नरेश सिंह पिंजरा लेकर मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम के पास पिंजरे के अलावा कोई संसाधन नहीं था। पिंजरे के सहारे वह गुलदार को पकड़ने पहुंचे थे। आधी अधूरी तैयारी के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरार गुलदार जाल को तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के भाग जाने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और वन विभाग की टीम के पास पकड़ने के लिए कोई पुख्ता संसाधन नहीं था। गुलदार के भाग जाने पर अब वन विभाग की टीम ने जंगल में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। उधर सोमवार को ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा और ग्रामीण अकेले जंगल जाने से कतरा रहे हैं। समूह के रूप में ग्रामीण जंगलों को जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ा जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें