फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आधी रात को गांव मोहड़ा में घुसा गुलदार, ग्रामीणों ने घेरा

Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के गांव मोहड़ा में एक गली में छिपा गुलदार। फोटो पुलिस विभाग
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र के मोहड़ा गांव के लोगों ने रविवार रात करीब 11:00 बजे गुलदार को घेर लिया। गांव के बीच से निकल रही रेलवे लाइन के निकट गांव की गली में गुलदार छिपा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम गुलदार को पकड़ने गांव में पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि ग्रामीणों ने गुलदार को गांव की एक गली में घेर रखा है। वन विभाग के रेंजर गोविंद गंगवार टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा जाएगा, क्योंकि सामान्य तरीके से उसे पकड़ा जाना संभव नहीं है। शनिवार रात शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव कंधला शाहकोट में और शुक्रवार की रात शेरकोट के मोहल्ला हाकिमान में एक-एक गुलदार को ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है।
आसपास के लोगों का कहना है कि जब से जिले में गुलदार का आतंक मचाया तब से गांव वाले सचेत हैं और रात्रि मैं निगरानी रखते हैं। जैसे ही गुलदार गली में दिखाई दिया तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुन गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और गुलदार को गली में घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें