फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक सवार दंपती पर गुलदार ने हमला

Fri, 12 Apr 2024 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर)। गांव रुस्तमपुर के निकट आम के बाग के पास बाइक सवार दंपती पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक के पीछे बैठी महिला अफशाना घायल हो गई। महिला के पति की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव शफीपुर हीरा निवासी जहीर अपनी पत्नी अफशाना के साथ साथ बाइक पर सवार होकर गांव अम्हेड़ा से अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम गांव रुस्तमपुर के समीप आम के बाग के पास गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक के पीछे बैठी महिला अफशाना घायल हो गई। जहीर ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने महिला के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़वाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें