फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हीमपुर दीपा - गुलदार ने हमला कर बालक को दबोचा, मां ने साहस दिखाकर बचाई जान

Sat, 01 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हीमपुरदीपा के गांव रेहरा में गुलदार के हमले में घायल बच्चा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीमपुर दीपा (बिजनौर)। रेहरा गांव मे अपनी मां के साथ जंगल गए पांच वर्षीय मासूम को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। बालक की मां और दो अन्य महिलाओं ने साहस दिखाया और गुलदार से बालक की छीन लिया। उसे उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती में कराया गया है।
विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में शुक्रवार को दिलशाद का पांच वर्षीय पुत्र आहिल अपनी मां नईमा के साथ जंगल गया था। उसकी मां व दो अन्य महिलाएं जंगल मे लकड़ी बीन रही थी, तभी अचानक ईख के खेत से निकलकर गुलदार ने आहिल को दबोच लिया और ईख के अंदर ले जाने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर नईमा दौड़ पड़ी तो देखा एक गुलदार बच्चे को ईख की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा है। नईमा ने अपने पुत्र को गुलदार से छुड़ाने के लिए दो महिलाओं के सहयोग से काफी जद्दोजहद की और बालक को छुड़ा लिया। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से बिजनौर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उक्त गांव के जंगल में काफी दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें