फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल जा रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला

विज्ञापन
नहटौर के गांव ढकौला के जंगल में गुलदार के हमले में घायल किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। फसलों को पानी देने जंगल जा रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसान के भतीजे ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।




गांव ढकौला निवासी किसान संजय पुत्र रामस्वरूप का खेत पूर्वी गंगनहर के पार है। दोपहर करीब तीन बजे वह अपने भतीजे राजकुमार उर्फ राजा पुत्र जोगेन्द्र को साथ लेकर जंगल के सीधे रास्ते से अपने खेत पर पानी देने जा रहा था। पूर्वी गंग नहर पार करते समय गुलदार ने संजय पर हमला कर दिया। राजकुमार के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग खड़ा हुआ। गुलदार के हमले से संजय बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दारोगा लखमी चंद, विजय भारत, तेजपाल सिंह, हलका दारोगा जितेन्द्र तोमर आदि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर गुलदार की तलाश में कांबिंग की। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने गुलदार को पकड़वाने के लिये पिंजरा लगवाने की बात कही है। वहीं किसानों से एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें