फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने फिर किसान पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने फिर किसान पर बोला हमला
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर/बेगावाला। गुलदार ने महेश्वरी के जंगल में फिर से एक किसान पर हमला किया है। किसी तरह किसान की जान बच पाई। बिचपड़ी में एक किसान की पशुशाला में बकरी पर भी हमलाकर जख्मी कर दिया। गांव मोहंडिया के एक खेत में भी खून पड़ा मिला। गुलदार को ढूंढने खेत में घुसी टीम की मौजूदगी में भी दो बार गुलदार गुर्राया। टीम के खेत में घुसने पर गुलदार भाग गया। वहीं गांव वालों का कहना है कि अगर गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो वे वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही खेत पर जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को गांव मोहंडिया में गुलदार ने खेत में काम कर रहे शफीक को मार दिया था। तब से अब तक गुलदार खेतों में लगातार दिख रहा है। शनिवार रात गांव बिचपड़ी निवासी मकबूल की बकरी पर हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। गांव मोहंडिया के पास गांव महेश्वरी है। महेश्वरी निवासी फूल सिंह रविवार को खेत से पशुओं का चारा लेने गया था। जब फूल सिंह खेत से अंगोले लेकर बाहर निकला तो पीछे से गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। फूल सिंह ने लोई कंधे पर रख रखी थी। गुलदार का पंजा उसकी लोई व जर्सी पर पड़ा, जिससे फूल सिंह घायल नहीं हुआ। उसकी लोई उतर गई। फूल सिंह ने खेत में खड़ा गन्ना तोड़ लिया। वह खेत से ऊंची चकरोड पर चढ़ गया। फूल सिंह भागने के बजाए गुलदार की ओर मुंह करके खड़ा हो गया। एक दो मिनट मौके पर रुकने के बाद गुलदार खेत में चला गया। सूचना मिलने पर एसडीएम बृजेश कुमार, वन विभाग के कर्मचारी व गांव वाले मौके पर पहुंचे। वन विभाग के एसडीओ इम्तियाज सिद्दीकी की अगुवाई में वन विभाग की टीम खेत में घुसी तो गुलदार के गुर्राने की आवाज आई। टीम खेत से बाहर लौट आई। इसके बाद गांव वालों को साथ लेकर खेत में टीम घुसी। गुलदार फिर से गुर्राया, लेकिन काफी लोगों के खेत में आने पर गुलदार दूसरे किसी खेत में भाग गया। गांव वालों ने अफसरों के सामने गुलदार से सुरक्षा देने की मांग की। गांव वालों का कहना है कि अगर गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो वे वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही खेत पर जाएंगे। वहीं गांव मोहंडिया के जंगल में चेतन के खेत में खून मिला है। खून दिखने पर गांव वालों के साथ खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई शव नहीं मिला। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार की लोकेशन मिल रही है। खेत में मिला खून किसी जानवर का होगा। गुलदार ने या किसी और शिकारी जीव ने किसी पशु का शिकार किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें