संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारी विभाग की रडार पर है। ऐसे में गोपनीय सूचना के आधार पर जीएसटी टीम ने नजीबाबाद में पटाखा कारोबारी सीवांश इंटरप्राइजेज के यहां छापा मारा। कई गड़बड़ी मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कारोबारी से 15.5 लाख रुपये जीएसटी जमा कराई।
जिले में लगातार जीएसटी चोरी को लेकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। सितंबर माह में भी लाखों रुपये जीएसटी जमा कराई गई थी। इसी बीच अब अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड-2 आरए सेठ के निर्देशन में शुक्रवार देर रात नजीबाबाद में पसीवांश इंटरप्राइजेज पर छापा मारा गया।
उपायुक्त एसआईबी पुष्पेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कारोबारी की लेखा पुस्तिका पूरी नहीं मिली। उसने 80 लाख रुपये की बिक्री थी। मगर, लेखा पुस्तिका में बिक्री का कोई जिक्र नहीं था। इस माल की बिक्री पर कारोबारी पर 14 लाख रुपये से ज्यादा जीएसटी निकली, लेकिन जमा नहीं की। इसके चलते उस पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाते हुए 15.5 लाख रुपये जीएसटी जमा कराई गई।
म