फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आश्रम की संपत्ति पर कब्जे और महंत पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। हनुमंत धाम जवाहर गिरी आश्रम नवलपुर बैराज की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक पर लगा है। आश्रम की अध्यक्ष संतोष देवी ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

आश्रम की अध्यक्ष संतोष देवी निवासी गांव शादीपुर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि आश्रम में तीन महीने से महंत के पद पर अनुज कुमार शर्मा कार्यरत हैं। आरोप है कि एक चिकित्सक और उनकी पत्नी आश्रम की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। आश्रम की जमीन को जबरदस्ती जोता जा रहा है, मना करने पर धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


बताया कि आश्रम से अलग गोशाला है। गोशाला में भी इन लोगों ने जानवरों की बुरी दशा कर रखी है। इसी मामले में देवेंद्र कुमार की ओर से भी एक शिकायती पत्र दिया गया। इसमें आश्रम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि 10 अक्तूबर की शाम आरोपियों ने गुंडों को बुलाकर आश्रम में रहने वाले पंडितों के साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस को बुलाने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लाठी डंडे लेकर आश्रम में घुस आए। उन्होंने आश्रम में पथराव किया। इससे आश्रम का जंगला और जाली टूट गई। कहा कि जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना भारी पड़ रहा है।
इसी के चलते आश्रम के महंत और पंडितों को डराया और धमकाया जा रहा है। दोनों ही प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें