फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टैक्स चोरी करने पर जीएसटी टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगीना स्थित शिवम ट्रेडर्स पर टर्नओवर कम दिखाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- वेरिफिकेशन के बाद जमा कराया जाएगा करीब पांच लाख रुपये टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार जीएसटी विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जीएसटी टीम ने नगीना स्थित शिवम ट्रेडर्स पर कम टैक्स जमा करने पर कार्रवाई की गई। प्रपत्रों की जांच के बाद टैक्स जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।

जीएसटी विभाग की एसआईबी शाखा के उपायुक्त पुष्पेश सिंह ने सूचना मिली थी कि शिवम ट्रेडर्स ने कागजों में कम टर्नओवर दिखा रखा है। इस संबंध में उनकी टीम ने रेकी की। रेकी में सामने आया कि शिवम ट्रेडर्स की ओर से असली टर्नओवर छिपाया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को छापा मारा गया। जांच में प्रथम दृष्टता 15 लाख रुपये का माल कम पाया गया। इसका टैक्स जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी फर्म के कागजों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद करीब पांच लाख रुपये तक टैक्स जमा कराया जाएगा। इस मौके पर सहायक आयुक्त शिवकुमार, आशुतोष, रमेश, सीटीओ भूषण, राहुल, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि फर्म कम टैक्स जमा कर रही थी। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। कार्रवाई के बाद टर्नओवर के सापेक्ष ही टैक्स जमा कराया जाएगा। टैक्स जमा नहीं करने वालो के विरुद्ध विभाग की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - पुष्पेश सिंह, उपायुक्त, एसआईबी शाखा, जीएसटी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें