प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। एसडीएम रितु रानी ने शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों की टीम के साथ धामपुर और स्योहारा चीनी मिल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों चीनी मिलों में चीनी मिलों से प्रवाहित होने वाले पानी के सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से समय-समय पर चीनी मिलों का निरीक्षण किया जाता है। चीनी मिलों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी की जांच की जाती है। देखा जाता है कि उद्योगों से निकलने वाले पानी से आम लोगों के स्वास्थ्य पर तो कोई बुरा असर नहीं पड़ रहा है।
अधिकारियों की ओर से दोनों चीनी मिलों से पानी के सेंपल लिए गए है। सैंपलों को जांच क लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी। किसी को भी आम लोगों की जिंदगी से खिलबाड़ करने की इजाजत नहीं है। टीम में जल निगम, उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।