अफजलगढ़ में व्यापारियों को जीएसटी की जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
व्यापारियों को जीएसटी से जुुड़े नियमों को जानकारी दी
बिजनौर, अफजलगढ़। वाणिज्य कर विभाग खंड 2 के अधिकारियों ने बैठक आयोजित कर व्यापारियों को जीएसटी का पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया। व्यापारियों को जीएसटी अधिनियम से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
मोहल्ला किला स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र पाल सिंह ने जीएसटी पंजीकरण कराने के फायदों से व्यापारियों को अवगत कराया। कहा की सरकार जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारियों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। जीएसटी काउंसिल बैठक आयोजित कर जीएसटी में मौजूद विषमताओं को धीरे-धीरे दूर कर रही है। कमिश्नर ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में जीएसटी के तहत पंजीकरण कराकर संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर जाहिद अली खान, रिजवान वफा, आबिद मंसूरी, राजधानी अंसारी, शरीफ अहमद, दिलशाद अहमद, अफजाल मंसूरी, इकबाल व तासिम आदि व्यापारी उपस्थित रहे।