फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यहां 10 से ज्यादा जगहों पर GST विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप, टीम के जाने पर ली राहत की सांस

Wed, 17 May 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

UP News : GST विभाग की टीम ने यहां 10 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, टीम के जाने के बाद ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में जीएसटी टीम पंजीकृत व्यापारियों के प्रपत्रों की जांच कर रही है। बुधवार को 10 से ज्यादा जगहों पर जीएसटी टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अब रोजाना जीएसटी टीम पंजीकृत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर जांच करेगी।

विज्ञापन


जीएसटी विभाग की ओर से फर्जी फर्मों के विरुद्ध अखिल भारतीय अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के प्रपत्रों की धरातल पर जांच की जा रही है। कुछ व्यापारियों ने फर्जी तरीके से फर्म चला रखी हैं। जिससे वह टैक्स चोरी कर रहे हैं। बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर कई प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम पहुंची और प्रपत्रों की जांच की। 

अफजलगढ़ में भी देर शाम जीएसटी टीम के पहुंचने से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अफजलगढ़ क्षेत्र में टीम करीब दो घंटे तक डटी रही। गांव भूतपुरी तिराहे पर जीएसटी टीम के पहुंचते ही आसपास के गांवों में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गांव सुआवाला, शेरगढ़, मोहम्मदपुर राजौरी, भज्जावाला के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इस दौरान व्यापारी एक-दूसरे से जीएसटी टीम के बारे में जानकारी लेते रहे। जीएसटी टीम के वापस चले जाने की सूचना पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल
विज्ञापन


मुख्यालय से फर्जी फर्मों के विरुद्ध कार्रवाइ करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आम लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर उन्हें बिना बताए फर्म चल रही है। पंजीकृत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर टीम प्रपत्रों की जांच कर रही हैं। फर्जी फर्म पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव आर्थर, संयुक्त आयुक्त, कार्यपालक, जीएसटी, बिजनौर

यह भी पढ़ें: ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें