‘दुनियावी और दीनी तालीम से संवारें जिंदगी’
नजीबाबाद। इकरा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रबंधक डा.दिलशाद अहमद, प्रधानाचार्या फसीहा अंजुम के निर्देशन में इकरा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दीनी और दुनियावी शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। सामाजिक बुराइयों से बचने, बड़ों की खिदमत और इंसानी रिश्तों को मजबूती देने के कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विद्यार्थियों से दीनी और दुनियावी तालीम के जरिए जिंदगी को संवारने की सलाह दी। मौलाना वसी सुलेमानी नदवी, मौलाना अब्दुल कदीर ने बच्चों को अदवी और दीनी तालीम पर ध्यान देने की सलाह दी।
कैफ, रब्बानी, अलसबा, ईशा, सबिहा के संचालन में आयशा, अशरफ, शुएब मलिक की नात-ए-पाक से शुरू हुए कार्यक्रम में उमर, सुहेल, मदीहा, असमा, हमजा, सुबहान, जूबिया, आयशा, इंशा नाज, रुश्दा नूरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, मौलाना कलीम, हाजी अब्दुल हमीद, आबिद शेख, अहमद जैद उपास्थित रहे।
नजीबाबाद के इकरा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी- फोटो : NAZIBABAD