फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेगी शिकायत पंजिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित व सुलभ समाधान के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर गांव में ग्राम पंचायत शिकायत पंजिका उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ग्राम प्रधानों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मांगेराम चौहान ने बताया कि चांदपुर तहसील में ग्रामीणों की समस्याओं के सुलभ व त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम पंचायत शिकायत पंजिका रखी जा रही हैं। ग्राम प्रधानों की बैठक कर उन्हें इस बारे में समझा दिया गया है। इससे ग्रामीणों का समय व धन खर्च बचेगा। ग्राम पंचायत शिकायत पंजिका में जन सामान्य अपनी शिकायत दर्ज कर अपना हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी लगाएंगे। दर्ज शिकायत को प्रार्थना पत्र मानते हुए ग्राम प्रधान व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित विभाग के ग्राम स्तरीय कार्मिक को भेजकर तथा उनसे समन्वय स्थापित करते हुए शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण कराएंगे। जिन प्रकरणों के पक्षकारों के मध्य विवाद समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाना अपेक्षित होगा, उन प्रकरणों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य सरकारी कर्मिकों के सहयोग से समझौते के आधार पर नियत संगत निस्तारण कराएंगे। प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को क्षेत्रीय लेखपाल ग्राम प्रधानों से शिकायतों का विभागवार विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से दिए गए प्रारूप पर प्राप्त करेगें। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इससे आम जन को समय व धन बचत का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें