उत्तर प्रदेश के बिजनौर पालन पोषण से तंग आकर दादी ने ही बालक की हत्या कर डाली। पौत्र की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड को लेकर हर कोई हैरत में है।
मंगलवार की देर शाम सदर बाजार निवासी आरिफ का बेटा समद (7) घर पर स्थित कमरे में मृत पड़ा मिला था। उस वक्त मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह मृत बालक के ननिहाल वालों ने बालक को कई कई दिन कमरे में बंद करने और भूखा रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। हालांकि पहले बीमारी के चलते मौत होना माना जा रहा था।