फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंटेनर में पीछे से घुसी पिकअप गाड़ी, अमरोहा मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन






- अमरोहा के मंडी धनौरा से सब्जी भरकर धामपुर जा रहे थे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। अमरोहा के मंडी धनौरा से सब्जी भरकर धामपुर जा रही एक पिकअप गाड़ी पीछे से कंटेनर में जा घुसी। पिकअप गाड़ी सवार अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी भूदेव सिंह (60) और उनके पोते मनीष (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा शुक्रवार की सुबह नूरपुर अमरोहा मार्ग पर गांव लिंडरपुर के पास हुआ। बताया गया कि मंडी धनौरा के मिठनपुर निवासी किसान सब्जी लेकर धामपुर मंडी में बेचने के लिए निकले थे। लिंडरपुर के पास पहुंचते ही एक कंटनेर ने पिकअप गाड़ी को ओवरटेक किया, कुछ दूर चलते ही अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे चल रही पिकअप गाड़ी कंटेनर में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सवार अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के गांव मिठनपुर निवासी भूदेव सिंह (60) और उनके पोते मनीष (15) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरज सिंह, महेन्द्र सिंह व खेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सहदेव की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें