फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवायद ः हरभरा नजर आएगा प्रदर्शनी मैदान

Mon, 04 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान अब पीपल, नीम, गुलमोहर, अशोक आदि के बाग की तरह हराभरा नजर आएगा। प्रदर्शनी मैदान में 500 पौधों को रोपित किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित प्रदर्शनी मैदान में हर साल जिला कृषि, सांस्कृतिक व औद्योगिक प्रदर्शनी होती है। इसके अलावा अनेक तरह के कार्यक्रमों के लिए भी इसका प्रयोग होता है। कई बीघा जमीन में स्थित प्रदर्शनी मैदान में नाम मात्र के ही पेड़ हैं। इससे यह न तो नागरिकों की तरह टहलने की पसंदीदा जगह बन पाया और न ही धूप से बचने के लिए आराम करने की। हालांकि अब प्रदर्शनी मैदान को भी किसी पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन

मैदान के चारों ओर बाउंड्री पर पीछे की ओर खाली पड़ी भूमि में पीपल, नीम, गुलमोहर, तुलसी, अशोक आदि के 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। रात को भी ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पौधे सबसे अधिक संख्या में लगाए जाएंगे। पौधे रोपित होने से प्रदर्शनी मैदान भी इंदिरा पार्क की तरह हराभरा नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें