फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में जीपीएस और मोहल्लों में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में जीपीएस और मोहल्लों में लगवाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांति, सद्भाव और अपराध मुक्त समाज में पुलिस दायित्वों के साथ समाज की अहम भागीदारी होती है। नगर में आयोजित अपराध नियंत्रण संगोष्ठी में यह बात थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने कही।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से नगर को चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तमन्ना मैरिज हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लूट, चोरी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य बाजारों और व्यस्त मोहल्लों में कारोबारियों और नागरिकों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए नागरिकों से अनुरोध किया है। महताब खां के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में नागरिकों की ओर से अपराध नियंत्रण संबंधी सुझाव पुलिस को दिए गए। समाजसेवी अब्दुल शकूर कल्वा की ओर से थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ताहिर हुसैन, मो. आसिफ, खुर्शीद अहमद, नाजिम हुसैन, शाह आलम, आसिम हुसैन, राजेंद्र प्रसाद, कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें