फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकार की योजनाएं अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाएं

Wed, 31 May 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में बैठक लेते ​राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा।
विज्ञापन
- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने अफसरों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर मिले। प्रशासनिक स्तर पर माह में एक बार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक का आयोजन करें। उच्च शिक्षा ग्रहण एवं स्कॉलरशिप के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रचार करें। ताकि युवा वर्ग उनका भरपूर लाभ अर्जित कर सकें।
यह बात अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने शाम को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहे। कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा है कि अल्पसंख्यक समाज का विकास तेजी से हो। इस मकसद को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री का 15 सूत्री कार्यक्रम संचालित किया है। कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के लाभार्थियों को सरकार के जरिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही उन्हें लोन और बैंक क्रेडिट से भी लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस कार्यक्रम में गरीबी, रोजगार, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, कृषि, भूमि सुधार, सिंचाई आदि को शामिल किया। ताकि अल्पसंख्यक समुदाय का चौमुखी विकास संभव हो सके। उन्होंने समीक्षा में विकास कार्यां की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। अल्पसंख्यक समुदाय का आह्वान किया कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आकर आपसी सहयोग और प्रेम के साथ कार्य करें। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, पीओ डूडा शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें