फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तंबाकू की लत से कमजोर हो रहा दिल और नर्वस सिस्टम

Wed, 31 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
डॉ आरएस वर्मा।
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष
विज्ञापन

- अस्पताल में तंबाकू की समस्या से ग्रसित रोजाना पहुंच रहे 10 मरीज
- कम उम्र में ही युवाओं काे आ रहे हार्ट अटैक में तंबाकू जिम्मेदार
- तंबाकू के ज्यादा सेवन से युवाओं में भी बढ़ रही न्यूरोपैथी की समस्या
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। युवाओं की बदलती जीवनशैली का असर उनके शरीर पर पड़ रहा है। युवा वर्ग खुद को अलग दिखाने के चक्कर में ही सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। युवा दुकान, कॉलेज, गली-नुक्कड़ में खड़े होकर सिगरेट, तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। जो युवाओं का दिल कमजोर कर रहा है। वहीं इससे नर्वस सिस्टम भी प्रभावित हो रहा है। अस्पताल में तंबाकू की समस्या से ग्रसित रोजाना करीब 10 मरीज तक पहुंच रहे हैं।

युवाओं में सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला, बीड़ी, खैनी के सेवन का चलन बढ़ गया है। कम उम्र में ही इनके सेवन से युवाओं को तमाम बीमारियां घेर रही हैं। चिकित्सकों की मानें तो तंबाकू में मौजूद निकोटिन चबाने से रक्त में मिल जाती है। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जमाव होने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव से धमनियां संकुचित हो जाती हैं। जिससे ह्दय को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिलने पर दिल का दौरा पड़ जाता है। अक्सर देखा जाता है जिम करते समय, ठहलते समय हार्ट अटैक आ रहा है। चिकित्सक इसका कारण तंबाकू को बता रहे हैं। तंबाकू के सेवन से एड्रीनल ग्लैंड क्रियाशील होता है। जिससे हार्मोन इपीमेफ्रीन का उत्सर्जन होता है, जो हार्मोन सेंटल नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। जिससे हमारे शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित हो रहे हैं।

तंबाकू के सेवन से बढ़ रही ये बीमारियां
मिली जानकारी के मुताबिक तंबाकू के सेवन से सबसे अधिक दिल को प्रभावित करता है। नर्वस सिस्टम खराब होने से व्यक्ति को पेट की समस्या, हाथ या पैर का कंपन करना, सिर दर्द, हार्ट बीट का बढ़ना जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नर्वस सिस्टम कमजोर होने से पैर, उंगलियों, हाथों और बाहों की तंत्रिका प्रभावित हो रही हैं। जिससे नसें कमजोर हो रही हैं। इसे ही न्यूरोपैथी कहते हैं। पैरों का सुन्न हो जाना, झुनझुनी या जलन पैदा होना, मांसपेशियों में कमजोरी, हड्डियों और जोड़ों में दर्द आदि समस्या न्यूरोपैथी में आती हैं।

दिल के लिए सबसे खतरनाक तंबाकू का सेवन: डॉ. योगेंद्र सिंह

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि युवाओं में तंबाकू की लत उन्हें खतरे में डाल रही है। जिन युवाओं को टहलते या जिम करते समय हार्ट अटैक आ रहा है। वे लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन जरूर कर रहे थे। दिल के लिए तंबाकू सबसे हानिकारक है। इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।

रक्त में घुलकर शरीर को प्रभावित करती है कार्बन मोनोऑक्साइड: डॉ. आरएस वर्मा

मेडिकल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि तंबाकू में निकोटिन होता है। जो शरीर के अंगों को प्रभावित करता है। वहीं सिगरेट पीने से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती है। जो रक्त में घुल कर ऑक्सीजन कम कर देती है। जिससे ह्दय को सही रक्त नहीं मिल पाता है। इसके अलावा तंबाकू चबाने से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर आदि बीमारियां देखने को मिल रहीं हैं।
विज्ञापन


तंबाकू के सेवन से हो रही सब म्यूकस फाइब्रोसिस बीमारी: डॉ. ओपी सिंह
मेडिकल अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि तंबाकू के ज्यादा सेवन से शुरूआत में पायरिया की समस्या होती है। इसके बाद धीरे-धीरे समस्याएं बढ़ने लगती हैं। समस्या बढ़ने पर मुंह के अंदर की परत में सब म्यूकस फाइब्रोसिस बीमारी हो रही है। यह ओरल कैंसर होने की पहली अवस्था है। जिसमें लोगों का मुंह कम खुलता है। साथ ही मुंह में मिर्च, नमक, मसाले, शराब के सेवन से जलन होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें