बिजनौर के ग्राम जुड्डी मे हुई रालोद की चौपाल को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राहुल सिंह।
- फोटो : BIJNOR
सरकार कृषि कानूनों को वापस ले : राहुल सिंह
बिजनौर। रालोद की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांव जुड्डी में बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने सरकार से कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने की मांग की।
रालोद की शुक्रवार को गांव जुड्डी में आयोजित चौपाल पर चर्चा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि के तीनों काले कानूनों को अविलंब वापस कर लें। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के बढ़ाए गए मूल्य को भी वापस करने पर जोर दिया। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। कर्मचारी व्यापारी भी परेशान है। बैठक में अन्य वक्ताओं ने सरकार से गन्ने के दामों में वृद्धि करने की मांग की और बकाया भुगतान करने पर भी जोर दिया। इस दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह अहलावत, जयपाल सिंह, ओम सिंह, ज्ञानेंद्र चिकारा, हुकुम सिंह, गुलाब सिंह, वकील अहमद, चौधरी यशपाल सिंह, अमित, जसवीर सिंह, जसपाल सिंह, प्रीतम सिंह अहलावत आदि मौजूद रहे।