गैर प्रदेशों में फंसे मजदूरों को वापसी की व्यवस्था करे सरकार : सांसद
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने डीएम बिजनौर को पत्र भेज कर गैर प्रदेशों में फंसे मजदूरों को वापस कराने की अपेक्षा की है।
सांसद ने डीएम को बताया है कि अभी भी गैर प्रदेेशों में बड़ी संख्या में यूपी के मजदूर फंसे है। हिमाचल में बिजनौर के 150, हरियाणा गुड़गांव में 20, तेलांगना में 38, झारखंड में 50, हरियाणा जींद में 50, महाराष्ट्र में करीब 60 लोग फंसे है। इन मजदूरों के उनके पास फोन आ रहे हैं। वह यूपी वापसी की मांग कर रहे हैं। लेकिन वहां का प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है। सांसद ने बताया कि वह इसके लिए सीएम से भी संपर्क का प्रयास कर रहे है। उनकी अपेक्षा है कि सरकार इन मजदूरों को जल्द से जल्द यूपी वापसी कराने की व्यवस्था करें।