फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से जोड़े जाएंगे जिले के सरकारी स्कूल

Wed, 26 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों को जीपीएस सिस्टम प्रणाली से जोड़ने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। सिस्टम के अपडेट होने के बाद प्रदेेेश की राजधानी में स्थित शिक्षा निदेशालय के अधिकारी इन स्कूलों का वहीं से नियंत्रण रखेंगे। जिला स्तर पर अब तक करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों की रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन


अल्हैपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी ने बताया कि जिले में करीब 1751 प्राइमरी और 765 जूनियर हाईस्कूल है। इनमें से करीब 142 प्राइमरी और 54 जूनियर हाईस्कूल धामपुर ब्लाक में संचालित है।

सरकार के आदेश पर विभाग की ओर से जिले के सभी स्कूलों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ने के लिए स्कूलों को भौगोलिक स्थिति के हिसाब से अक्षांश और देशांतर की स्थिति को सूचीबद्ध कर विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक धामपुर के अल्हैपुर ब्लाक में 142 में से करीब 100 प्राइमरी और 54 में से करीब 40 जूनियर हाईस्कूलों की अक्षांश, देशांतर रिपोर्ट जिला मुख्यालय के उपलब्ध करा दी गई है। शेेष विद्यालयों के शिक्षकों को दो दिन में उपलब्ध करानी होगी।

बीईओ ने बताया कि सिस्टम के अपडेट होने के बाद शिक्षा निदेशालय के अधिकारी वहीं से क्लिक कर स्कूल की स्थिति का पता कर सकेंगे। यह भी देख सकेंगे कि किस स्कूल में कितने बच्चे मौजूद है। शिक्षक उन्हें किस प्रकार से पढ़ा रहे हैं। बच्चों ने मिड डे मील खाया है या नहीं। यदि नहीं तो क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें