फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राज्य स्तरीय ट्रायल में दूसरा स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ट्रायल में दूसरा स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता ने मथुरा में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी के ट्रायल में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना स्थान बनाया है। निष्ठा सात जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लेगी।
विज्ञापन

सात से 13 जनवरी तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की टीम में अपना स्थान बनाया है। मथुरा में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय ट्रायल में निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन किया। निष्ठा ने पहले राउंड में 323 तथा दूसरे राउंड में 326 अंक बनाए और वह उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर मथुरा की वरेण्या राणा रही। निष्ठा गुप्ता उत्तर प्रदेश की अंडर 14 टीम में चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें