बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर्र आइं 103 आपत्तियां
बिजनौर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर 103 आपत्तियां आई हैं। आपत्ति परीक्षा केंद्र काटने, बनाने समेत विद्यार्थियों का आवंटन एक-दूसरे केंद्र पर करने को लेकर हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक होना है।
शासन से यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए 140 केंद्रों की घोषणा हुई है। डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर 103 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों का विश्लेषण लगभग फाइनल हो गया है। निस्तारण 20 दिसंबर (आज) तक होना है। बताया कि आपत्ति निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित है, डीआईओएस समिति के सचिव हैं। तहसीलों के एसडीएम, बीएसए ,राजकीय इंटर कॉलेज तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का एक-एक प्रधानाचार्य सदस्य होता है।
ये हैं प्रमुख आपत्तियां
डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड द्वारा होता है। इसके लिए मानक तय हैं। आपत्तियों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र बने कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जिनके छात्रों को एक-दूसरे केंद्र पर आवंटित कर दिया गया है। कुछ विद्यालयों ने परीक्षा कटवाने, कुछ ने बनवाने की मांग की है। कुछ विद्यालयों का आरोप है कि उनके विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी से अधिक दूरी पर बना दिया है।