नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली यूपी कबड्डी की टीम।
- फोटो : BIJNOR
कबड्डी में यूपी को पहली बार स्वर्ण
बिजनौर। राष्ट्रीय खेलों में यूपी कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। बिजनौर निवासी राहुल चौधरी ने कैप्टन के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। यूपी कबड्डी टीम ने नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है, जिसके बाद से टीम और राहुल के परिवार में खुशी की लहर है।
गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स चल रहे हैं, जिसमें यूपी कबड्डी टीम ने कैप्टन राहुल चौधरी के नेतृत्व में महाराष्ट्र को हराकर पहली बार गोल्ड मेडल जीता। महाराष्ट्र और यूपी कबड्डी टीम के बीच एक अक्तूबर को मैच खेला गया था। वहीं यूपी कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में सविर्सिज आर्मी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पहली बार गोल्ड मेडल जीतने के बाद यूपी कबड्डी टीम में खुशी का माहौल है। राहुल चौधरी ने बताया कि पहली बार नेशनल गेम्स में यूपी कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम को बधाई दी है। साथ ही पूरी टीम को सम्मानित करने की बात कही। वहीं राहुल चौधरी ने कहा कि वह अब देहरादून प्रो कबड्डी लीग की जयपुर किंग पैंथर का प्रैक्टिस कैंप चल रहा है। सात अक्तूबर से प्री कबड्डी लीग सीजन नौ बेंगलूर में होगी।
वर्जन...
यूपी कबड्डी टीम ने नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। यह बहुत खुशी की बात है। बिजनौर निवासी राहुल चौधरी ने कैप्टन की भूमिका निभाई। सरकार भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा कर रही है।
-जयवीर सिंह, जिला प्रभारी क्रीडाधिकारी