जीके प्रतियोगिता में गुलिस्तां ने जीती ट्रॉफी
नजीबाबाद। जीके प्रतियोगिता के महा मुकाबले में गुलिस्तां परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 475 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया।
रवा राजपूत धर्मशाला में दिल्ली कैंपस संस्थान की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान के महा मुकाबले के परिणाम की घोषणा संस्थान की एमडी सोनाली और निदेशक अनुराग राजौरा ने की। सामान्य ज्ञान के महा मुकाबले में गुलिस्तां परवीन प्रथम, सुरेंद्र तोमर द्वितीय, यश गुप्ता तृतीय, नीरज कुमार चतुर्थ और अरीबा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि हाजी मो. यूनुस कुरैशी और विकास कश्यप ने विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व 5100 रुपये प्रदान किए। द्वितीय से पांचवें पुरस्कार तक क्रमश: 3100, 2100, 1100 और 500 रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी गई।
प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुकुल, संजीव, सोनिका, हुमा, अमन, नितिन, ईशा, गौरव सहित 15 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, शैलेंद्र चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आयोजन में मोहित शर्मा, कृतांशु कुमार, आदित्य कुमार, सौरभ चौहान, मनीष ठाकुर, निर्वेश कुमार, आशी ने सहयोग किया।