फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चेन स्नेचिंग के आरोपी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
दो महिलाओं से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

धामपुर। बाइक सवार दो बदमाश बृहस्पतिवार को दो महिलाओं के गले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन लूट कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है।
गांव जैतरा निवासी नरेश विक्रम की पत्नी पूनम विक्रम विद्युत निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। वह बृहस्पतिवार को सुबह ड्यूटी पर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाश गले में झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया। लेकिन किसी ने बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन

इसके अलावा जाकिर हुसैन मार्ग स्थित मनभावन बैंक्वेट हाल के निकट निवासी एसबीडी कालेज की सेवानिवृत्त राजनीति विभाग की अध्यक्ष डा. शांति शर्मा ने बताया कि जब वह सुबह कालेज समय में एसबीडी कालेज के समीप स्थित हास्टल पैदल जा रही थी, तो एलआईसी कार्यालय से पहले सामने से बाइक से तेज गति से आए बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की तोड़ ली। आधी चेन टूट गई और बाकी को बदमाश लूट कर फरार हो गए। आरोप है कि यहां पर भी शोर मचाने पर किसी ने बदमाशो को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। प्रयास होता तो पकड़ में आ सकते थे।
विज्ञापन

घटना का पता लगने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी पूर्वी अनित कुमार ने घटना स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। अधिकारियों ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश कैद हुए हैं। जिनकी शनाख्त कर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का जल्द ही खुलासा होगा। पूनम विक्रम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। डा. शांति शर्मा ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें