फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट न आने वाले उपभोक्ता को भी दें राशन: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट न आने वाले उपभोक्ता को भी दें राशन : एसडीएम
विज्ञापन

बिजनौर, भागूवाला। शीतकालीन भ्रमण के अंतर्गत एसडीएम ने ग्राम पंचायत काशीरामपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने बायोमैट्रिक मशीन पर फिंगर प्रिंट न आने वाले राशन उपभोक्ताओं को राशन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशीरामपुर का एसडीएम संगीता ने दौरा किया। शीतकालीन भ्रमण के अंतर्गत एसडीएम ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, कानूनगो फूल सिंह, लेखपाल तेजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान तरुण राठी, ग्राम पंचायत सचिव नीरज की मौजूदगी में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा की। एसडीएम ने आवास योजना और शौचालय के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने शौचालय से वंचित ग्रामीणों की लिस्ट बनाकर तत्काल शौचालय निर्माण कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष बायोमैट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट न आने पर राशन न मिलने की समस्या को रखा। एसडीएम ने राशन को माह के अंतिम सप्ताह या 25 तारीख को राशन से वंचित उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिवेंद्र, सुशील, राशिद, मलखान, पवन, यशवीर, तेजवीर सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें