फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बोर्ड परीक्षा में कठिन विषयों और कमजोर टॉपिक्स को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अंतिम एक महीने के जरूरी सुझाव और सावधानियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और सीबीएसई बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से आरंभ हो रही हैं। परीक्षा दिनोंदिन नजदीक आ रही हैं। इसलिए विद्यार्थी इस समय सावधानियां रखे। बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थी अपने कठिन और कमजोर विषयों पर प्राथमिकता दें।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थी समय प्रबंधन पर ध्यान रखें और रोजाना पढ़ाई की योजना बनाएं। हर दिन के लिए एक टाइमटेबल बनाएं, जिसमें सभी विषयों का समय शामिल हो। कठिन विषयों और कमजोर टॉपिक्स को प्राथमिकता दें। हर दिन कम से कम 6-8 घंटे पढ़ाई करें और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करें
- परीक्षार्थी पूरी तरह से पाठ्यक्रम को कवर करें।
- महत्वपूर्ण प्रश्नों और अध्यायों पर विशेष ध्यान दें।
- किताबों के साथ-साथ नोट्स और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का भी अभ्यास करें।
- रोजाना अभ्यास करें, हर दिन कम से कम एक मॉडल पेपर या सैंपल पेपर हल करें।
- समय के साथ प्रश्न हल करने की आदत डालें ताकि परीक्षा में समय प्रबंधन आसान हो।
- पहले पढ़े हुए विषयों को दोहराते रहें। महत्वपूर्ण फॉर्मूलों, तिथियों और परिभाषाओं को बार-बार पढ़ें।
- अलग-अलग विषयों के लिए अलग नोट्स तैयार करें।
- एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, और अन्य जरूरी सामान पहले से तैयार रखें।

स्वास्थ्य का ख्याल रखें
डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि परीक्षार्थी 6-8 घंटे पर्याप्त नींद लें, संतुलित और पौष्टिक भोजन करें। पढ़ाई के बीच हल्का व्यायाम या टहलना करें ताकि तनाव कम हो। खुद पर विश्वास रखें और तनाव से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें