फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत कीं पुरातन झलकियां

Tue, 24 Jan 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज बिजनौर में गृह विज्ञान विभाग द्वारा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएससी मानव विकास की छात्राओं ने जू-कॉन्सेप्ट, कठपुतलियां आदि ने अतिथियों का मन मोह लिया। एमएससी आहार एवं पोषण की छात्राओं ने भारत की पुरातन झलकियों को प्रस्तुत किया तथा गुजराती एवं हरियाणवीं संस्कृति का दृश्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने गृह सज्जा को अवशिष्ट पदार्थ से अनेक नई वस्तुओं का निर्माण किया, जिसके साथ उन्होंने विभिन्न प्रकार की कल्पनाओं को प्रदर्शित किया। छात्राओं ने वस्त्र एवं परिधान में रंगाई-छपाई के अनेक नमूने तैयार करके उनको प्रदर्शित किया। साथ ही छात्रों ने अवशिष्ट पदार्थों से आकर्षित आभूषण तैयार किये और लकड़ी के गट्टू पर फ्री हैंड पेंन्टिंग के विभिन्न नमूने प्रदर्शित किये। गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाएं, जिसमें राजकचौड़ी, कुल्हड वाली चाय तथा भेलपुरी को प्रस्तुत करके आहार एवं पोषण के बारे में विशिष्ट जानकारी दी है। सर्वप्रथम प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य लॉ कॉलेज डॉ. परवेज अहमद खान, प्राचार्य साइंस कॉलेज डॉ. सीमा शर्मा ने छात्राओं के कौशल की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी शर्मा, सहायक प्रवक्ता आयशा, नेहा बब्बर, सीमा, ज्योति, नीतू आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें