फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माध्यमिक विद्यालयों की जिला रंगोत्सव प्रतियोगिता

Tue, 24 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने तथा उसे बढ़ावा देने में लगा है । इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में 25 जनवरी को यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जीजीआईसी बिजनौर में है। प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला शर्मा नोडल अधिकारी नामित है। शासन से रंगोत्सव प्रतियोगिता के लिए थीम आजादी का अमृत महोत्सव तय है। प्रतिभागी थीम पर आधारित 10 विद्याओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हर विद्यालय से एक छात्र तथा एक छात्रा ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सार्टिफिकेट तथा प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने रंगोत्सव के लिए विद्यार्थियों को निर्देश भेज दिए हैं। प्रतियोगिता में सरकारी, गैर सरकारी व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ही प्रतिभाग करेंगे। नोडल अधिकारी के अनुसार रंगोत्सव प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हैं।
ये है तय विधा
शासन ने रंगोत्सव प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए विधा तय की है। प्रतिभागियों को सुलेख, निबंध, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना, क्राफ्ट, कोलाज मेकिंग तथा स्केचिंग, वाल पेंटिंग के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें