यूजीसी नेट में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बिजनौर। यूजीसी नेट का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता पर परिजनों में हर्ष का माहौल है। शैफाली गुप्ता ने यूजीसी नेट अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है। शैफाली ने यह परीक्षा इलेक्ट्रानिक साइंस में जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग में टॉप 10 रैंक के साथ पास की है। समाजसेवी एवं भाजपा विधानसभा संयोजक हिमांशु चौधरी की पत्नी शैफाली चौधरी ने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम, पति एवं परिवारजनों, शुभचिंतकों को दिया। रशीदपुर गढ़ी निवासी अंशु राणा पत्नी एडवोकेट नितीश कुमार राणा ने नेट पास किया है। अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति, सास-ससुर, माता-पिता, परिजनों व गुरुओं को दिया। नूरपुर की छात्रा तलत आफरीन ने शिक्षा विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। तलत ने अपनी सफलता का श्रेय माता कौसर परवीन, पिता शातिर हुसैन को दिया।