फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। नारनौर गंगा घाट पर लगने वाले मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं ने दीपदान किए और आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जलीलपुर क्षेत्र के नारनौर गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान मेला सीमा विवाद में फंसा रहा। मेरठ के थाना हस्तिनापुर पुलिस ने कई बार आकर मेला लगने से रोकने के प्रयास किए। रविवार को एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों ने मेला स्थल पहुंचकर मेला हटाने का प्रयास किया। सोमवार शाम होते होते मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दीपदान किया। मेले को व्यवस्थित तरीके से लगाने में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत नारनौर के ग्रामीण सक्रिय रहे। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में हुकुम सिंह, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, रोहिताश सिंह, जब्बार खां, जसवंत सिंह, ओमपाल सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें