फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका इंटर कॉलेज का नहीं हुआ कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका इंटर कॉलेज का नहीं हुआ कायाकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर के पिछले शिक्षा सत्र का कायाकल्प का काम शुरू नहीं हुआ। शासन ने चार माह पहले बजट आवंटित किया था। जबकि अब शासन ने चालू सत्र के कार्य के प्रस्ताव मांगे। कार्य में देरी के लिए निर्माण एजेंसी और शिक्षा विभाग के बीच मतभेद बताया जा रहा है। डीएम उमेश मिश्रा ने मामला संज्ञान में आने पर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने राजकीय इंटर कॉलेजों के कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शिक्षा सत्र 2021-22 में शुरू की। योजना में जिले के 35 राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रस्ताव शासन को भेजे। शासन ने करीब चार माह पहले योजना में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर को पांच लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद को ढाई लाख रुपये आवंटित किए। योजना में कॉलेजों की चहारदीवारी, रंगाई पुताई, मरम्मत, कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी कक्ष निर्माण आदि एक दर्जन से अधिक कार्य होने हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में कायाकल्प का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। कायाकल्प के कार्य को निर्माण एजेंसी आरईएस है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन से पैसा आ गया है। निर्माण एजेंसी ने निर्माण के लिए टेंडर भी जारी करा दिए। जारी टेंडर पर डीआईओएस कार्यालय ने आपत्ति की, जिस पर कायाकल्प का काम शुरू नहीं हुआ। डीएम ने बजट आवंटन के चार माह बाद भी कार्य शुरू नहीं होने को गंभीरता से लिया। उन्होंने पूर्व में निर्माण कार्य के लिए जारी टेंडर निरस्त कराने की हिदायत दी। डीएम ने अधिकारियों से सभी कार्य जल्द एवं गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें