फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों ने बिजली की समस्याओं को लेकर कड़ापुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। किसानों ने ट्यूबवेल पर लगे मीटर उतरवाने, जर्जर लाइनों के तार बदलवाने, टूटे पोल बदलवाने और बिजली के बिल सही कराने की मांग की। किसानों ने अपने ट्यूबवेल से मीटर उतारकर जेई को सौंप दिए। धरना स्थल पर पहुंचे जेई बीएल वर्मा को अपने साथ बैठा लिया। किसान नेता धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनका मात्र 3600 रुपये बकाया होने पर घरेलू कनेक्शन काट दिया गया है। शेर सिंह, राय सिंह आदि ने भी विद्युत बिलों के गड़बड़ी की शिकायत की। मांग पूरी न होने पर शाम तक किसान विद्युत केंद्र पर बैठे रहे। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों की कुछ मांग मान लीं। किसानों ने मांग शीघ्र निस्तारित होने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, क्षेमेंद्र, बलवंत सिंह, महिपाल सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें