-समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत चलेगी एलईडी वैन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बालिका शिक्षा एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलेगा। अभियान में एलईडी वैन के माध्यम से जन जागरूक किया जाएगा। यह वैन प्रत्येक दिन चार सार्वजनिक स्थल पर खड़ी होकर दो-दो घंटे के कार्यक्रम दिखाएगी।
बालिका की शिक्षा बीच में न रोकी जाएं और बालिकाओं को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। ताकि अभिभावक बेटियों की शिक्षा बीच में रोके और उन्हें पढ़ाएं तथा अपना भविष्य संवारने का मौका दें। इसके लिए समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत जनपद में एलईडी वैन के माध्यम से अभिभावक, बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक किया जाएगा। जनपद में बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान के माध्यम से एलईडी वैन का प्रदर्शन एक फरवरी से 3 मार्च किया जाएगा। विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रत्येक स्थान के लिए शिक्षक को नोडल बनाया गया है। जिला समन्वयक बालिका मित्रलाल सिंह ने बताया कि एलईडी वैन एक फरवरी से शुरु हो जाएगी। प्रभारी अध्यापक द्वारा फीड बैक रिपोर्ट तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुरुष व बच्चों की संख्या कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएंगी और कार्यालय शासन को भेजेगा।