फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने पर नाबालिग छात्र सहित दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक स्कूल की कक्षा आठ की एक छात्रा के साथ उसी के साथ पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने एक अन्य युवक के साथ स्कूल के निकट एक गन्ने के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना का खुलासा होने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर छात्र सहित दो के विरुद्ध दुष्कर्म व पोस्को की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों के अनुसार 24 जनवरी को छात्रा गांव के ही स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि मध्यावकाश में जब छात्रा स्कूल से निकली और दुकान पर कचरी खरीदने गई तो रूपेश त्यागी पुत्र हरपाल सिंह व छात्र कृष पुत्र बलवीर छात्रा को पकड़ कर गन्ने के खेत मे ले गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बनाई और घटना के बारे में किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बीते दिन जब छात्रा रोने लगी तो परिजनों ने रोने का कारण पूछा जिस पर छात्रा ने घटना की पुरी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें