फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने लगाई पत्रिकाओं की प्रदर्शनी

विज्ञापन
बिजनौर में आरबीडी कॉलेज में हस्त लिखित पत्रिकाओं को दिखाती शिक्षिकाएं और छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाई पत्रिकाओं की प्रदर्शनी
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष में हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शोध पत्रिका, साहित्यिक पत्रिका एवं छात्राओं द्वारा तैयार की गई हस्तलिखित पत्रिकाओं प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या जकिया रफत ने एमए हिंदी की छात्रा सपना की पत्रिका का विमोचन कर किया। हिंदी विभाग की अंतर्विभागीय कार्यशाला में बीएड, बीएलएड, हिंदी सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर लगभग 20 छात्राओं की सहभागिता रही। डॉ. सविता मिश्र ने पत्रिका की प्रमुख स्तंभों जैसे संपादकीय, साहित्यिक गतिविधियां, कथा, कविता, संस्मरण आदि के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में सपना, नीता, समरीन, नौशाबा, सिमरन, हिना, सदफ, विशाखा, सानिया, सोनाक्षी सैनी, प्रज्ञा गहलोत, देवांशी आर्य, सृष्टि भारद्वाज, मानसी कौशिक, राहिल परवीन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें