बिजनौर में जंगल में गई 10 साल की बच्ची से एक युवक ने हवस का शिकार बना डाला और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब दस साल की एक किशोरी बृहस्पतिवार शाम करीब सात साढ़े सात बजे शोच के लिए जंगल गई थी।
वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और डरा धमकाकर मासूम से बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ आरोपी मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची ने घर जाकर परिजनों को रोते हुए आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत भी बिगड़ गई थी, जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
गांव में कोई भी उसके बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहंी था। परिजनों ने घटना की थाने मेें तहरीर दे दी थी। एसओ अमरनाथ वर्मा के मुताबिक मामला संज्ञान में है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।