नगीना। घर में अकेली युवती को गांव के ही तीन युवक उठा ले गए। जिन्होंने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में वह और उसका परिवार पड़ोस में ही एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने चलेे गए। उसकी बेटी घर पर अकेली सो रही थी। रात में ही उसकी बेटी को अकेला देख गांव के ही राजकुमार व रिंकू तथा एक अन्य युवक उसकी बेटी को घर से उठाकर ले गए। जब उसका परिवार विवाह समारोह से वापस आए तो बेटी को घर पर न पाकर उसकी तलाश की तो उसकी बेटी तालाब के पास नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसकी बेटी ने बताया कि तीनों युवकों ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।